Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विश्व पर्यटन दिवस पर मुक्तेश्वर में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर एवं पर्यटन स्थलों की करी सफाई

ADVERTISEMENTS Ad

मुक्तेश्वर/ नैनीताल:-  विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पर्यटन विभाग नैनीताल ने रविवार को पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्थानीय होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटरों एवं गाइडों के साथ संयुक्त अभियान चलाकर चौली की जाली व महादेव मंदिर पर्यटन स्थलों में सफाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जिला प्रशासन, नैनीताल के मार्गदर्शन में यह अभियान सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शादी के दो दिनों बाद दुल्हन ने पति को नशीली चाय देकर किया बेहोश, नकदी और सामान लेकर चार साथियों के साथ फरार होने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Ad

इस अभियान में मुक्तेश्वर होटल एसोसिएशन के सुदर्शन सिंह साही व सचिव विक्रम सिंह बिष्ट, मुक्तेश्वर होम-स्टे एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र उनियाल के अलावा स्थानीय होटल व्यवसायी सुभाष जी, होटल सुकामा के प्रतिनिधि, स्थानीय टूर ऑपरेटर, गाइड व होम-स्टे स्वामियों ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने किया रामगढ़ से कैचीधाम मोटर मार्ग पर 5 करोड़ 28 लाख की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य का शुभारम्भ, ग्रामीणों ने जताया आभार
Ad

पर्यटन विभाग की ओर से जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चन्द्र आर्य के नेतृत्व में चन्दन सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह जनरल, मो. गफ्फार, दयाकिशन, पंकज हर्बोला, मो. नसीम, विनीत एवं होम-स्टे व्यवसायी दीपक सिंह मर्तोलिया आदि उपस्थित रहे। अभियान के बाद होटल सुकामा में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉