Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में 4 नवंबर से फिर मौसम बदलने की संभावना, पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसका असर उत्तराखंड पर भी दिखाई देगा।

ADVERTISEMENTS Ad

विभाग ने राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में 4 नवंबर को बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 5 नवंबर को भी इन जिलों में गरज साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। इसके बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान तक रहेगा। 3 और 4 नवंबर को राजस्थान, 4 और 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉