Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति ने 30 सितंबर को की बाजार बंद की घोषणा

ADVERTISEMENTS Ad

.

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी संयुक्त व्यापार संघर्ष समिति ने एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा की कि 30 सितंबर को हल्द्वानी का बाजार बंद रहेगा। यह निर्णय व्यापारियों पर हो रहे प्रशासनिक दबाव के विरोध में लिया गया है। प्रेस वार्ता स्टैंडर्ड स्वीट्स में आयोजित की गई, जिसमें समिति के प्रमुख सदस्यों हेम चंद्र बलुटिया, बलविंदर सिंह, अनिल गुप्ता और अशोक गुप्ता ने व्यापारियों की समस्याओं को उजागर किया। सदस्यों का आरोप है कि जिला प्रशासन व्यापारियों को दबाव में लेकर उनके हितों की अनदेखी कर रहा है। व्यापारियों का कहना है कि वे अतिक्रमण या सड़क चौड़ीकरण के विरोध में नहीं हैं, लेकिन प्रशासन उन्हें एकजुट कर सहमति बनाने के बजाय अलग-अलग वार्ता कर दबाव की राजनीति कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

समिति के अनुसार, व्यापारी लंबे समय से 9 मीटर तक सड़क चौड़ीकरण के लिए सहमत हैं, लेकिन जिनकी दुकानें प्रभावित हो रही हैं, उनके पुनर्वास की मांग की जा रही है। इसके बावजूद, प्रशासन इस मुद्दे पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर में 124 मरीजों की जांच, हड्डी एवं शुगर संबंधी रोगों और योग के बारे में दिया परामर्श
Ad

व्यापारियों के समर्थन में विभिन्न संगठनों, राजनैतिक, सामाजिक और धार्मिक समूहों ने भी बाजार बंद की घोषणा को समर्थन दिया है। 30 सितंबर को पूरे हल्द्वानी में बाजार बंद रहेगा, जिसमें व्यापारियों के साथ कई अन्य संगठन भी शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉