Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गौला नदी में छलांग लगाने वाले 16 वर्षीय किशोर का शव आज सुबह एसडीआरएफ ने किया बरामद, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- बीते दिवस 16 वर्षीय किशोर प्रियांशु बिष्ट की मौत ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। कल रविवार की शाम गौला नदी में छलांग लगाने वाले किशोर का शव आज सुबह लंबी तलाश के बाद एसडीआरएफ ने नदी से बरामद कर लिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली रोड के हाथीखाल, मोतीनगर निवासी प्रियांशु बिष्ट रविवार शाम करीब पांच बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह ड्राइंग का सामान खरीदने जा रहा है। परिजनों के मुताबिक घर में किसी तरह का विवाद, डांट या मानसिक तनाव जैसी कोई बात सामने नहीं हुई। इसलिए परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह से स्तब्ध हैं।

बताया जा रहा है कि घर से निकलने के बाद प्रियांशु सीधे बनभूलपुरा क्षेत्र स्थित गौला पुल पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह कुछ देर तक पुल पर अकेले टहलता रहा। इसी दौरान वह पुल की रेलिंग के पास पहुंचा तो वहां मौजूद लोगों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। लोगों ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, उसने नदी में छलांग लगा दी।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नदी का तेज बहाव और गहराई उनके प्रयासों पर भारी पड़ गई। इसके बाद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, बारिश के मटमैले पानी के कारण अभियान बेहद चूनौतीपूर्ण रहा। अंधेरा होने पर रात को तलाश अभियान रोकना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

सोमवार सुबह एसडीआरएफ ने दोबारा सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने प्रियांशु का शव नदी से बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ  और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉