Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लूट के मुकदमे में दो साल से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जिले में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नैनीताल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

हीरानगर चौकी पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्लू) की तामील करते हुए लूट के मुकदमे में विगत करीब दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अचानक बदला मौसम: बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में हुई बर्फबारी, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंड
Ad

अभियुक्त अजय कुमार पुत्र कुन्दन राम, निवासी वार्ड नं. 01, डाक बंगला बन्दोबस्ती, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, उम्र करीब 25 वर्ष, के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 851/2022, धारा 392/411 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित पते पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप उसे उसके घर से गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव सम्पन्न, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों को किया सम्मानित

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल गिरीश कांस्टेबल अमनदीप, कालाढूंगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉