Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सड़क हादसा: कालाढूंगी- बाजपुर रोड पर अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोगों की मौत, अन्य घायल

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी:- बाजपुर रोड पर गड़प्पू क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित कार पेड़ से जा टकराई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय बाजपुर की ओर जा रही कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो युवकों की घटनास्थल पर जान चली गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

सूचना मिलने पर कालाढूंगी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाजपुर अस्पताल भेजा गया है। कार पर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉