Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से घायल, उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:- केदारनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां भट्टवाड़ीसैंण के पास अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे, जिसकी चपेट में स्कूटी सवार युवती गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिसे रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर घायल युवती का उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे करीब एक युवती स्कूटी संख्या यूके13 बी 052 से तिलवाड़ा से रुद्रप्रयाग की ओर आ रही थी। जब  वो भट्टवाड़ीसैंण के पास पहुंची, तभी अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। जब तक वो कुछ समझ पाती, तब तक वो स्कूटी से नियंत्रण खो बैठी और छिटक कर किनारे गिर गई। वहीं, पत्थरों की चपेट में आने से स्कूटी बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। इसी बीच मौके से गुजर रहे वाहन चालकों ने तत्काल युवती का रेस्क्यू किया और तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग ले गए। जहां युवती का उपचार किया रहा है। हादसे में चोटिल युवती का नाम अनुपमा बताया जा रहा है।
बता दें कि इस स्थान पर सड़क से ऊपर पहाड़ी पर ऑल वेदर सड़क निर्माण कार्य के दौरान लूज बोल्डर छोड़े गए हैं, जो इन दिनों हादसे का कारण बन रहे हैं। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक स्कॉर्पियो वाहन भी अनियंत्रित होकर मंदाकिनी नदी में समा गया था, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों की बरसाती नाले में बहने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने किये शव बरामद, घटना के कारणों की जांच जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉