Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा दिव्यांशु की मौत का राज, दिव्यांशु के अन्य दोस्तों से पूछताछ जारी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्दूचौड़ दौलिया गांव निवासी 20 वर्षीय दिव्यांशु पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने उसके दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले को फिलहाल आत्महत्या मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad

दिव्यांशु पांडे, पुत्र गोपाल दत्त पांडे, का शव शनिवार को मंडी बाईपास से लगे जंगल में मिला था। इस घटना के बाद दिव्यांशु के पिता गोपाल दत्त पांडे, चाचा दयाल पांडे और मामा मथुरा दत्त नैनवाल ने दिव्यांशु के दोस्त सुमित यादव पर हत्या का आरोप लगाया।

परिजनों का आरोप है कि सुमित ने दिव्यांशु के परिवार को फोन कर बताया था कि दिव्यांशु ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसके अलावा, सुमित ने कथित रूप से परिवार को धमकी दी कि अगर उसे इस मामले में फंसाया गया, तो वह परिवार को जान से मार देगा। दिव्यांशु के पिता की तहरीर के आधार पर रविवार की देर शाम पुलिस ने सुमित यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया। इस मामले में पुलिस ने दिव्यांशु के अन्य दोस्तों से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

सीओ सिटी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। एसएसपी पीएन मीणा ने कहा कि मामले की जांच जारी है, और संशय को दूर करने के लिए सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉