Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

पेट दर्द की शिकायत को लेकर झोलाछाप चिकित्सक से उपचार कराने पर युवक की मौत, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा:- पेट दर्द की शिकायत को लेकर झोलाछाप चिकित्सक से उपचार कराकर घर लौटकर आए एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर युवक को गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराया।
32 वर्षीय महेश कश्यप पुत्र मंगल सेन अपनी पत्नी ममता कश्यप और दो वर्षीय बेटे के साथ लक्ष्मी नगर वार्ड 2 किच्छा में रहता था। वह रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि उसके पेट में तेज दर्द उठा था। इसके बाद वह एक झोलाछाप के यहां दवाई लेने गया था। आरोप है कि उसने महेश को दो बोतल ग्लूकोज चढ़ाने के साथ एक इंजेक्शन लगा दिया और कुछ दवाइयां दीं। शाम को दोबारा दर्द होने पर महेश फिर से उसके पास गया। झोलाछाप ने उसे इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया। रात में महेश की मौत हो गयी। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आजाद नगर चौकी इंचार्ज हेमचंद्र तिवारी ने बताया परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन करने पर लगेगा एक हजार रुपये जुर्माना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉