उत्तराखण्डनैनीताल
चोरगलिया में देशी शराब की दुकान बंद, एसडीएम ने किया दुकान का निरीक्षण, स्थानांतरित करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशानुसार हल्द्वानी तहसील के चोरगलिया क्षेत्र में हाल ही में स्थापित देशी मदिरा विक्रय केंद्र को आज तत्काल प्रभाव से बंद कर अनुज्ञापन समाप्त कर दिया गया।
उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह एवं आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने मौके पर पहुँचकर दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टॉक का परीक्षण किया एवं शेष स्टॉक को सुरक्षित रूप से हटाकर नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए गए।
दुकान का मौके पर संचालन पूर्णतः बंद कराया गया। यह कार्रवाई जनभावनाओं के अनुरूप एवं आबकारी नीति के तहत की गई है।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











