Medical
उत्तराखण्डराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज “मन की बात” में किया उत्तराखंड का जिक्र, 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की करी सराहना

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ के जरिये देश की जनता को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विशेष तौर पर उत्तराखंड का जिक्र किया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आज 119वां संस्करण है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने खेल, भारत की अंतरिक्ष यात्रा और महिलाओं को भी लेकर बात की। प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों की भव्यता और सफल आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड स्ट्रांग स्पोर्टिंग फाॅर्स के रूप में उभर रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में बदलेगा मौसम, नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार
Ad

सीएम धामी ने कहा यह हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गर्व का क्षण है। देवभूमि से विशेष लगाव रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में उत्तराखंड का जिक्र किया है। सीएम ने कहा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जगतपुर गौलापार में धान कटाई की करी शुरूआत, किसानों से किया सीधा संवाद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉