Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

माउंटेन मैजिक में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने किया उद्घाटन, पर्यटन स्थलों को मिलेगी नई पहचान

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-   चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में शुक्रवार से नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है। कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने इसका उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश विदेश के लेखकों, रचनाकारों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

फेस्टिवल उद्घाटन के अवसर पर साहित्यकार पुष्पेश पंत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत समेत अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पांच दिवसीय कुमाऊं द्वार महोत्सव सम्पन्न, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत रहे मुख्य अतिथि, कलाकारों को किया सम्मानित
Ad

इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से यहाँ लोगों को एक ओर नए लेखकों और विचारकों से भी मिलने का अवसर मिलेगा वहीं युवाओं को साहित्य, लेखन, विचार में लाभ व प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक फिल्मकार इंद्रजीत पंत ने राजुला मालूशाही फिल्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उस पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट ने जताई चिंता, संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की जवाबदेही तय करने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

इस अवसर पर देश विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक, फिल्मकार आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉