Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम: राज्य के 9 जिलों में मौसम बदलने के आसार, कई स्थानों पर बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी/देहरादून:-  लगातार कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे उत्तराखंड में मौसम अब करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के नौ जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है, जहां बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का असर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

देर शाम यमुनोत्री घाटी में अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली चमकी और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इस कारण यमुनोत्री धाम सहित पूरी यमुना घाटी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर ने बताया कि मैदानी जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहेगा। हालांकि देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉