Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

रानीबाग- गुलाब घाटी के लंबे जाम से मिलेगी अब राहत, अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य शुरू, सड़क कटान का कार्य प्रारंभ

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- रानीबाग- गुलाब घाटी क्षेत्र में लंबे समय से लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गौला पुल काठगोदाम के हनुमानगढ़ी से अमृतपुर तक प्रस्तावित बायपास सड़क के निर्माण की दिशा में कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत सड़क कटान का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी बायपास परियोजना की कुल लागत 18 करोड़ 23 लाख रुपये है। परियोजना के अंतर्गत सड़क कटिंग कार्य पर 6 करोड़ 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य दो चरणों में लगभग नौ माह के भीतर पूरा किया जाना प्रस्तावित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के दूसरे चरण में 11 करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से गौला नदी पर पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल और सड़क के निर्माण के बाद रानीबाग गुलाब घाटी क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

सांसद ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ विकास को भी गति प्रदान करेगी। इसके साथ ही काठगोदाम, रानीबाग और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉