Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

एसटीएफ कुमाऊं ने की बड़ी कार्यवाही, 25 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही कर भारी मात्रा में हेरोईन बरामद करके एक शातिर तस्कर की गिरफ्तारी की। एसटीएफ की कुमायूँ युनिट ने थाना पुलभट्टा पुलिस के साथ मिलकर एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 200 ग्राम हेरोईन की खेप बरामद की।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी एसटीएफ के दिए गए दिशा निर्देशों पर एसटीएफ कुमाऊँ युनिट द्वारा की गयी बड़ी कार्यवाही 25 लाख रुपए कीमत की हेरोईन बरामद की। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ कुमाऊँ यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ आर.बी. चमोला के निर्देशन में तथा प्रभारी निरीक्षक एमपी सिंह के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम द्वारा पुलभट्टा थाने की टीम को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पुलभट्टा के बरा क्षेत्र से एक तस्कर तसब्बर हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवानी ग्राम सैजना थाना किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर को करीब 200 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की इस कार्यवाही में हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट की विशेष भूमिका रही। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि यह हेरोईन (स्मैक) सैजना निवासी मोहम्मद हसन और वह बरेली से लाये हैं जिसे बेचने के लिए सितारगंज जा रहे थे। मोहम्मद हसन फरार हो गया। मौ० हुसैन और वह यहाँ आसपास के क्षेत्रों में काफी वर्षों से स्मैक (हैरोइन) की सप्लाई कर रहे हैं। वह पेशे से दर्जी है और घर पर ही सिलाई का काम करता है। एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। पूर्व में थाना किच्छा में अभियुक्त के ऊपर लड़ाई-झगड़ा मारपीट, आर्म्स एक्ट व गोकशी के मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में उप निरीक्षक केजी मठपाल, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश भगत हेड कांस्टेबल गोविंद बिष्ट, जगपाल सिंह रविन्द्र बिष्ट, किशोर कुमार, कांस्टेबल गुरवंत सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, थाना पुलभट्टा पुलिस टीम के अपर उप. निरी. प्रकाश चंद्र, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉