Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को कुचला, चालक फरार, एक मजदूर की हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- तल्लीताल थाना क्षेत्र फांसी गधेरा इलाके में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को किसी तरह कार के नीचे से बाहर निकाला और तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक हरी नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल पेंटिंग का काम करने राजभवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस जा रहे थे। तेज गति से आ रही कार ने तीनों को चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक कार नहीं रोक सका और तीनों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

हादसे के बाद वाहन चालक और उसका साथी कार को सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार एक पुलिसकर्मी चला रहा था, जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है। सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि हादसे में घायल बिहारी लाल की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। अन्य दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस चालक और उसके साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने लापरवाही से ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉