Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

अनजान व्यक्ति से इंस्टाग्राम पर दोस्ती का प्रस्ताव स्वीकार करना युवती को पड़ा भारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। एक महिला को इंस्टाग्राम में व्यक्ति को दोस्त बनाना भारी पड़ गया, दोस्त बने व्यक्ति की बातों में आकर महिला वीडियों कॉल पर निजी पल शेयर करने लगी। आरोपी ने इस दौरान स्क्रीन शॉट लेकर इन्हें वायरल करने की धमकी दी और महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने महिला से 42 हजार रुपये अपने दिए बैंक खाते में जमा करा लिए। इसके बाद और रकम मांगी। तब महिला ने घटनाक्रम पति को बताया। महिला की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  महिला ने अपनी तहरीर में कहा कि करीब एक महीने पहले इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट से दोस्ती का प्रस्ताव मिला जिसे महिला ने स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बातचीत के दौरान महिला को प्राइवेट वीडियो कॉल करने के लिए मजबूर किया। इस बीच आरोपी ने पार्सल भेजने का झांसा दे टैक्स के नाम पर महिला से 42,000 रुपये की ठगी की। यह राशि उसने दिए गए मोबाइल नंबरों पर गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर की। इसके बाद आरोपी ने और रुपये मांगे। इस दौरान महिला को बताया कि वह वीडियो कॉलिंग के दौरान प्राइवेट तस्वीरों के स्क्रीनशॉट ले चुका है। इन्हें महिला के पति और अन्य दोस्तों को भेजने की धमकी दी। इससे महिला परेशान हो उठी। तब पुलिस को तहरीर दी गई।
पटेलनगर कोतवाली के इंस्पेक्टर केके लुंठी ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर अपराध से जुड़े इस मामले को देखकर लोगों को डिजिटल सतर्क रहना चाहिए और किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉