Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जसपुर-टनकपुर के मध्य चलेंगी उत्तराखंड परिवहन की बसें, जसपुर-फाटो रेंज में 10 जिप्सियों के संचालन की अनुमति

ADVERTISEMENTS Ad

जिम कॉर्बेट के लिए 8 जिप्सियों के संचालन को मिली अनुमति

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम घोषणा के अनुरूप 24 महिला जिप्सी संचालकों को भी अनुमति देने पर सहमति

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमाऊँ  कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को संभागीय परिवहन प्राधिकरण, हल्द्वानी संभाग की बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई। बैठक में संभाग में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा विभिन्न मार्गों पर परिवहन सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में कुमाऊँ मंडल में परिवहन व्यवस्था को और अधिक बेहतर एवं सुगम बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान नए मार्गों पर वाहनों के परमिट जारी किए जाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों द्वारा विभिन्न नए मार्गों पर बस एवं टैक्सी परमिट की मांग से संबंधित जानकारी प्राधिकरण के समक्ष रखी गई। साथ ही, वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने तथा पर्यटन क्षेत्रों में परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे 19 ट्रैकरों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, सभी को सुरक्षित हर्षिल पहुंचाया

मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि संभाग में परमिट प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाया जाए, ताकि आमजन, परिवहन व्यवसायियों एवं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परमिट से संबंधित प्रस्तावों का आवश्यकतानुसार परीक्षण करते हुए नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक में प्राधिकरण द्वारा सर्वसम्मति से जसपुर-टनकपुर के मध्य उत्तराखंड परिवहन की बसों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई। इसके साथ ही जसपुर-फाटो रेंज में 10 जिप्सियों के संचालन तथा वन विभाग की पूर्व लिखित सहमति के आधार पर जिम कॉर्बेट क्षेत्र के लिए 8 जिप्सियों के संचालन की अनुमति प्रदान की गई।

मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप 24 महिला जिप्सी संचालकों को जिप्सी संचालन की अनुमति जारी किए जाने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे हल्द्वानी: कहा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत "आंगन का मिलन" बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- टॉपर छात्र-छात्राओं को सरकार देगी लैपटॉप

मंडलायुक्त दीपक रावत ने निर्देश दिए कि कॉर्बेट एवं अन्य क्षेत्रों में जिप्सियों के संचालन के संबंध में वन विभाग से वर्तमान में संचालित जिप्सियों तथा पर्यटकों की संख्या के आधार पर आवश्यक जिप्सियों की मांग का विस्तृत विवरण प्राप्त किया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त विवरण का समुचित परीक्षण करने के बाद ही आगामी बैठक में जिप्सियों के संचालन से संबंधित निर्णय लिया जाए।

उन्होंने संभाग में यातायात को सरल, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न मार्गों पर बस संचालन की मांग का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता के अनुरूप परिवहन परमिट जारी किए जा सकें।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि निर्धारित मार्ग से अलग अथवा निर्धारित रूट के विपरीत वाहनों का संचालन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।

बैठक में प्राधिकरण सदस्य सुनील शर्मा, ललित सिंह, आरटीओ गुरदेव सिंह, एआरटीओ संदीप शर्मा, विपिन कुमार, सहित सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉