Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

घास काट रही महिला को बाघ ने बनाया निवाला, पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल/भीमताल:-  मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार दोपहर नैनीताल जिले के ओखलकांडा  के धारी ब्लॉक के खुटियाखाल गांव में बाघ के हमले में 35 वर्षीय महिला गंगा देवी पत्नी जीवन चंद्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगा देवी अपने घर के समीप घास काट रही थीं। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बाघ महिला को पकड़कर करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ जंगल में ले गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद महिला का शव जंगल से बरामद किया गया। घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बाघ की सक्रियता की जानकारी वन विभाग को पहले से थी, इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आतंकी बाघ को जल्द पकड़ने और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

फिलहाल वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रशासन की ओर से मृतक महिला के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉