Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सारथी फाउंडेशन समिति ने प्राथमिक विद्यालय बमोरी को भेंट किए 2 इलेक्ट्रिक कूलर, बच्चों को मिलेगी उमस भरी गर्मी से राहत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  भीषण गर्मी और उमस से स्कूली बच्चों को राहत दिलाने के लिए सारथी फाउंडेशन समिति ने पहल करते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बमोरी नगर को डा. सुरेश टम्टा  के द्वारा विशेष सहयोग से 2 इलेक्ट्रिक कूलर भेंट किए।

ADVERTISEMENTS Ad

आज  22 सितम्बर को संस्था के अध्यक्ष नवीन पंत एवं सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने विद्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित को दोनों इलेक्ट्रिक कूलर सौंपे।

इस अवसर पर अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि वर्तमान में पड़ रही उमस भरी गर्मी में छोटे-छोटे बच्चों को कक्षा में बैठने में लगातार परेशानी हो रही थी। बच्चों की समस्या को देखते हुए समिति ने तत्काल इलेक्ट्रिक कूलर की व्यवस्था की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिव ज्ञानेद्र जोशी ने कहा कि सारथी फाउंडेशन समिति शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। भविष्य में भी जरूरतमंद विद्यालयों और संस्थानों को इसी प्रकार सहयोग जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका नैनीताल ने चलाया "सेल्फी विद जूट बैग" जागरूकता अभियान, कहा पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का लें संकल्प

प्रधानाचार्या चम्पा पुरोहित ने सारथी फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से बच्चों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने संस्था सहयोगियों के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉