Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

स्वयं सहायता समूह की 10 महिलाओं को उपलब्ध कराए ई रिक्शे, ट्रायल के दौरान छोलिया दलों को किया रवाना

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:- ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान योजना) के द्वारा स्वयं सहायता समूहों की 18 महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए हैं। इस योजना के तहत 10 ई रिक्शा वाहन समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराए गए हैं, आज वाहनों का ट्रायल आरसीएम मॉल अल्मोड़ा से शिखर होटल तक किया गया। ट्रायल कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह समूहों की इन महिलाओं का प्रशिक्षण भी पूर्व में कराया गया है जिससे वे इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। ट्रायल के दौरान छोलिया दलों को भी रवाना किया गया जिससे अल्मोड़ा एवं कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा दिया जा सके। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ई रिक्शा में बैठकर सफर भी तय किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएम मार्तोलिया, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, मैनेजर रिप संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। महिलाओं की आर्थिकी को बढ़ावा देने के साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बल देगा, इसका विधिवत शुभारंभ भी जल्द ही किया जाएगा। समूहों की इन महिलाओं का प्रशिक्षण भी पूर्व में कराया गया है जिससे वे इस व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कर सकें। ट्रायल के दौरान छोलिया दलों को भी रवाना किया गया जिससे अल्मोड़ा एवं कुमाऊं की सांस्कृतिक पहचान को भी बढ़ावा दिया जा सके। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने ई रिक्शा में बैठकर सफर भी तय किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएम मार्तोलिया, परिवहन अधिकारी अखिलेश चौहान, मैनेजर संदीप कुमार समेत अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात बाइक टोंस नदी में जा गिरी, तेज बहाव में एक व्यक्ति लापता, दूसरे को एसडीआरएफ और पुलिस ने मिलकर किया रेस्क्यू, लापता की तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉