Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

जेई का मोबाइल चोरी, खाते से उड़ाए चार लाख रुपए, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर:- ऊर्जा निगम के जेई का मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर ठग ने (जेई) के बैंक खाते से चार लाख उड़ा लिए। खाते का बैलेंस चेक करने पर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जाकिर हुसैन पुत्र नसीम हुसैन 132 केवी सब स्टेशन, ऊर्जा निगम में अवर अभियंता के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका मोबाइल सात अक्तूबर की शाम को जेब से चोरी हो गया था। आठ अक्टूबर को आईटीआई थाने में मोबाइल गुम होने की भी सूचना दर्ज कराई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

मोबाइल चोरी के बाद उन्होंने नया सिम लेकर अपना नंबर दोबारा शुरू कराया। जब उन्होंने अपने बैंक खाते की जांच की, तब पता चला कि आठ से 13 अक्तूबर के बीच अज्ञात व्यक्ति ने कई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल चार लाख रुपये उनके खाते से निकाल लिए। आरोप है यह काम किसी परिचित व्यक्ति ने ही किया है। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस साइबर टीम की मदद से आईडी की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉