Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

SIR-2026: साप्ताहिक बैठक में राजनैतिक दलों के प्रश्नों का किया निस्तारण, बारिश के कारण अनुपस्थित रहे मतदाताओं के लिए 10-11 सितंबर तक अवसर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- lभारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत सोमवार 7 सितंबर को एनआईसी कक्ष, तहसील हल्द्वानी में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि ऑफलाइन ऑनलाइन जुड़े।

ADVERTISEMENTS Ad

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि राजनैतिक दलों के साथ साप्ताहिक बैठक हर सोमवार को की जा रही हैं। आज ये बैठक 10 बजे आयोजित हुई। बैठक में सभी राजनैतिक दलों के लोग ऑफलाइन ऑनलाइन जुड़े और हमारे ERO भी मौजूद रहे। उनकी अगर कोई समस्या थी तो उसका समाधान किया गया। उनके मन में जो प्रश्न थे उनका निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों का कहना था कि बारिश के कारण कार्य प्रभावित हो रहा है और हियरिंग में कुछ लोग अनुपस्थित रह गए हैं। इस पर अवगत कराया गया जो लोग 6, 7, 8 की हियरिंग में नहीं पहुँच पाए हैं, वो आज अपने संबंधित बूथों पर पहुँच सकते हैं। जो आज नहीं पहुँच पाएँगे उनके लिए 8 और 9 का अवसर है। और फाइनली 9 तक जो लोग नहीं पहुँच पाएँगे उनके लिए 10 और 11 का भी अवसर बना रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस स्तर से तिथि नहीं बढ़ाई जा सकती और अभी तिथि बढ़ाने की कोई आवश्यकता भी नहीं है क्योंकि हियरिंग प्रॉपर चल रही है। हियरिंग 7, 8 और 9 सितंबर को है और 9 को हियरिंग समाप्त हो रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  प्रसव के दौरान गर्भवती महिला और उसके शिशु की मौत, जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
Ad

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है, कि जिनको नोटिस मिला है वे अपनी समस्याओं से अपने ARO को अवगत करा सकते है। किसी प्रकार की समस्या पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी इव सहायक रजिस्ट्रीकरण एवं निर्वाचन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में अवगत कराया कि जनपद में कुल 6,93,325 मतदाताओं में से जारी 2,35,000 नोटिसों पर 100% सुनवाई पूर्ण कर ली गई है। अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कार के नीचे नवजात को बेसहारा छोड़ा, लोगों की सतर्कता से बच्ची समय पर पहुंची अस्पताल, घटना ने खड़े किये कई सवाल
Ad

बैठक में उप जिलाअधिकारी हल्द्वानी मोनिका उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित मयंक भट्ट (कांग्रेस) राम सिंह नगरकोटी (कांग्रेस)अनिल अग्रवाल (कांग्रेस) प्रशांत जोशी (कांग्रेस) संजू उप्रेती (कांग्रेस) दिनेश खुलवे (भाजपा) बहादुर सिंह नगदली (भाजपा) प्रकाश पटवाल (भाजपा) हरीश चंद सिनोली (बसपा) सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉