Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को लेकर रेल मंत्री से की वार्ता

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से दूरभाष पर वार्ता कर काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद भट्ट ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि काठगोदाम कुमाऊं क्षेत्र का प्रमुख रेलवे स्टेशन है, जो प्रदेश के इस हिस्से का प्रवेश द्वार भी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन निरंतर बढ़ा है। काठगोदाम से प्रतिदिन हजारों यात्री दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों की यात्रा करते हैं, लेकिन वर्तमान में चल रही ट्रेनों की समय-सारिणी यात्रियों के लिए विशेषकर सुबह के समय असुविधाजनक है। उन्होंने कहा कि यदि काठगोदाम-दिल्ली-काठगोदाम के मध्य दैनिक प्रातःकालीन वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू की जाती है, तो यात्रियों को दिल्ली प्रातःकाल पहुंचने और शाम को काठगोदाम लौटने में सुविधा मिलेगी। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय में पूर्व में पत्रांक संख्या 10464/सांसद/लोकसभा/2025 दिनांक 02.07.2025 के माध्यम से पत्र प्रेषित किया जा चुका है। हाल ही में हुई वार्ता के दौरान डीआरएम इज्जतनगर मंडल ने यह जानकारी दी कि काठगोदाम में मेंटेनेंस सुविधा उपलब्ध न होने के कारण सेवा शुरू नहीं हो पा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad

इस पर सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री को बताया कि काठगोदाम और लालकुआं दोनों ही स्टेशनों पर मेंटेनेंस की व्यवस्था मौजूद है। इसलिए जनहित में इस सेवा का शीघ्र संचालन प्रारंभ किया जाना आवश्यक है, ताकि क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉