Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम में लग रहे जाम को लेकर हाईकोर्ट गंभीर, रातीघाट बाईपास निर्माण को जल्दी पूरा करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल। कैंची में आए दिन जाम को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कैंची में यातायात जाम से निपटने के लिए भवाली से रातीघाट बाईपास का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि कैंचीधाम जाने वालों श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग उपलब्ध हो सके और शेष यातायात बाईपास से होकर गुजर सके। अदालत ने कहा कि इससे आधे से अधिक यातायात की समस्या कम हो सकती है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंदर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई की। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 23 अप्रैल नियत की है। हाईकोर्ट ने नैनीताल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग की समस्या को लेकर प्रो. अजय रावत और अन्य की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान स्थानीय टैक्सी वाहन स्वामियों ने कोर्ट को बताया कि वे नैनीताल के निवासी हैं, फिर भी उनके वाहनों को नगर में संचालन की अनुमति नहीं दी जा रही है। जबकि अन्य जिलों और बाहरी राज्यों की टैक्सियां बेरोक-टोक चल रही हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉