Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

जंगली मशरूम खाने से बुजुर्ग महिला की मौत, बहू की हालत गंभीर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव को रवाना

ADVERTISEMENTS Ad

बागेश्वर:- कपकोट के गांव में जंगली मशरूम खाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, और उनकी बहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला कपकोट के एक गांव कुंवारी का है। रविवार को ग्रामीण धनुली देवी और उनकी बहू कविता खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मशरूम मिला, जिसकी सब्जी बनाकर उन्होंने रोटी के साथ खाई। जंगली मशरूम जहरीला था, जिसे खाने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। कविता देवी की हालत गंभीर है। उसका गांव में जड़ी बूटी से इलाज चल रहा है। एसओ खुशवंत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को गांव भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ कुमार आदित्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में भेजी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉