Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

लापरवाही के चलते जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: विकासखंड ओखलकांडा में तैनात खंड विकास अधिकारी को पद से हटाया, सहायक खंड विकास अधिकारी बनाकर स्थानांतरित किया

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के क्रम में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विकासखंड ओखलकांडा में तैनात खंड विकास अधिकारी (BDO) देशराज को लापरवाही के आरोपों में पद से हटा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे को सौंपी गई थी। जांच में सामने आया कि संबंधित अधिकारी द्वारा विभागीय कार्यों में लापरवाही और कर्तव्यों के प्रति उदासीनता बरती गई, जो प्रथम दृष्टया सही पाई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

जांच रिपोर्ट के आधार पर मुख्य विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए देशराज को खंड विकास अधिकारी पद से हटाकर सहायक खंड विकास अधिकारी (ABDO) के पद पर स्थानांतरित कर रामनगर विकासखंड में संबद्ध कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं, प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कुंवर सिंह सामंत, सहायक खंड विकास अधिकारी रामनगर को ओखलकांडा में प्रभारी खंड विकास अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल

जिलाधिकारी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉