उत्तराखण्डनैनीताल
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कार्य के प्रति लापरवाही न बरतने के दिए निर्देश, महिला दरोगा को किया निलंबित

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु निर्देश दिए गये हैं। इसी क्रम में रामनगर कोतवाली में पंजीकृत अभियोग में विवेचक महिला उपनिरीक्षक ने समय से दस्तावेज प्रस्तुत न करने और अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर आज शनिवार को एसएसपी नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाते हुए महिला उपनिरीक्षक रेनू को निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस कार्यवाही को कड़ा संदेश बताते हुए सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने के साथ-साथ पूरी तत्परता से कार्य करें। अन्यथा लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें।
ADVERTISEMENTS











