Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कीं जनसभाएं, जनता से समर्थन की अपील की

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-   चोरगलिया आमखेड़ा जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में लोग लगातार एकजुट हो रहे हैं। आज क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने ताबड़तोड़ जनसंपर्क करते हुए कुंवरपुर, लक्ष्मणपुर, सुंदरपुर रैकवाल, त्रिलोकपुर दानी, बसंतपुर और पश्चिमी खेड़ा गौलापार में जनसभाएं कर जनता से समर्थन की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने कहा कि जब राज्य, केंद्र और पंचायत- तीनों में भाजपा की सरकार होगी तो विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि क्षेत्रीय विकास की रफ्तार और तेज हो सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विजयदशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक: सांसद अजय भट्ट ने विजयदशमी पर देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Ad

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का अपार समर्थन इस बार अनीता बेलवाल को प्रचंड बहुमत से विजय दिलाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट, फिल्म निर्माण की संभावनाओं और फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के विषय में हुई चर्चा
Ad

वहीं, डॉ. मुकेश बेलवाल ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अनीता बेलवाल को विजयी बनाएं जिससे क्षेत्र के विकास की रफ्तार तेज हो सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉