उत्तराखण्डहरिद्वार
नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरने से सड़क बाधित, ट्रक के मलबे में दबे होने की आशंका, घटना में दो लोग लापता और दो घायल

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश:- आज बुधवार सुबह लक्ष्मण झूला के निकट गरुड़ चट्टी पुल से आगे नीलकंठ मार्ग पर चट्टान गिरने से करीब 30 मीटर सड़क पूरी तरह बाधित हो गई। इस हादसे में एक ट्रक के मलबे में दबे होने या नदी में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, घटना में दो लोग लापता हैं, जबकि दो घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
ADVERTISEMENTS
एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवान ने बताया कि टीम सर्च अभियान में लगातार जुटी हुई है और लापता लोगों की तलाश जारी है।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











