Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना, कल 31 अगस्त को देहरादून समेत तीन जिलों में भारी बारिश का अनुमान

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून: उत्तराखंड में अभी बारिश का दौर थमा नहीं है, अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो सकती है। 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

30 अगस्त को प्रदेश में बारिश की संभावना

रविवार 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीबीसीआईडी के सेवानिवृत्त दरोगा का फंदे से लटका मिला शव, बीमारी के चलते तनाव में रहने की बात आई सामने
Ad

31 अगस्त को देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

सोमवार 31 अगस्त को देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट किया जारी

टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में भी तेज बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चेकिंग के दौरान चालान काटने की बजाय पुलिस पर रुपए लेकर छोड़ने के मामले पर विभाग में हड़कंप, आरोप सही पाए जाने पर एसआई और एएसआई निलंबित

1 सितंबर को देहरादून-टिहरी में हो सकती है भारी बारिश

मंगलवार 1 सितंबर को देहरादून और टिहरी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है इन दोनों जिलों में बारिश के तेज दौर को लेकर स्थानीय शहर की ऑरेंज अलर्ट जारी है।

इसके अलावा पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और हरिद्वार में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

2 और 3 सितंबर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 सितंबर को भी प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉