Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

फीस धोखाधड़ी के आरोप में महिला क्लर्क को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad


उत्तरकाशी। निजी स्कूल में बच्चों की फीस के 1.09 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में महिला क्लर्क को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्कूल प्रबंधक डॉ. जया पटेल ने स्कूल की क्लर्क अनुराधा और उसके रिश्तेदारों पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फर्जी फीस रसीद तैयार कर 1.09 करोड़ रुपये कीधोखाधड़ी की है।मामले में शिकायत के बाद एसपी अमित श्रीवास्तव ने पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिए थे। 
कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह की टीम ने फीस रसीदों, रजिस्टरों, बैंक स्टेटमेंट, अभिभावकों व बच्चों के बयान दर्ज कर साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। स्कूल प्रबंधक द्वारा दी गई तहरीर में में कहा गया है कि, लेखा प्रभारी अनुराधा ने फर्जी फीस रसीद तैयार कर अभिभावकों से तो फीस ले ली, लेकिन स्कूल प्रबंधन को बताया कि अभिभावकों ने फीस नहीं दी है। उन्होंने फीस जमा करने के लिए समय मांगा है, लेकिन जब लगातार कुछ छात्रों की फीस बकाया होने लगी तो प्रधानाचार्य ने बच्चों केअभिभावकों से संपर्क किया, जिससे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: देर रात चार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन युवकों की मौके पर ही मौत, छह घायल, पुलिस जांच में जुटी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉