Medical
उत्तराखण्डचमोली

सड़क हादसा: गोपेश्वर-पोखरी रोड पर अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली:-  भाई दूज के मौके पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और आग लगने से उसमें सवार अरविंद त्रिपाठी, उनकी पत्नी अनीता त्रिपाठी और पुत्र अनन्त त्रिपाठी (22) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका दूसरा बेटा अम्बुज त्रिपाठी (25) गंभीर रूप से घायल है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, अरविंद और अनीता अपने दो बेटों अनन्त और अम्बुज के साथ पोखरी के विशाल पाव गांव गए थे। अनीता का मायका यहीं है। दीपावली और भाई दूज के पर्व मनाने के बाद परिवार वापस लौट रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

रास्ते में गोपेश्वर-पोखरी रोड पर कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, और गिरते ही कार में आग लग गई। हादसे के समय कार में सवार अरविंद, अनीता और अनन्त झुलस कर घायल हुए, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके बेटे अम्बुज को गंभीर स्थिति में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

अरविंद त्रिपाठी देहरादून में सिंचाई विभाग में कार्यरत ईई थे। परिवार देहरादून में रहता था। वह दीपावली और भाई दूज मनाने अपने गांव आए थे, लेकिन इस हादसे ने उनकी खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉