Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर: 22 जुलाई से होगी सुधार परीक्षा, हाई स्कूल और इंटर में फेल हुए छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर पास होने का मिलेगा अवसर

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/रामनगर:-  उत्तराखंड बोर्ड के हजारों विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर आ रही है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद  ने वर्ष 2026 की परीक्षाफल सुधार एवं अनुत्तीर्ण (कंपार्टमेंट) परीक्षा का  कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 22 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी। इस परीक्षा के जरिए जहां विद्यार्थी अपने अंकों में सुधार कर सकेंगे, वहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में फेल हुए छात्रों को भी दोबारा परीक्षा देकर पास होने का अवसर मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा समिति ने सर्वसम्मति से परीक्षा कार्यक्रम को मंजूरी दी है। इसके तहत वर्ष 2026 की प्रथम तथा वर्ष 2025 की तृतीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

दो विषयों में फेल हाईस्कूल और एक विषय में फेल इंटर के छात्र होंगे पात्र

ADVERTISEMENTS Ad

बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में दो विषयों तक अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राएं और इंटरमीडिएट में एक विषय में अनुत्तीर्ण विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होकर अपना परिणाम सुधार सकते हैं। इसके अलावा वे छात्र-छात्राएं भी परीक्षा दे सकेंगे, जिन्हें लगता है कि उनके अंक अपेक्षा से कम आए हैं और वे बेहतर प्रदर्शन कर अपने अंकों में वृद्धि करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

यह व्यवस्था विद्यार्थियों को एक और अवसर देने के उद्देश्य से लागू की गई है, ताकि उनका एक वर्ष बर्बाद न हो और वे आगे की पढ़ाई बिना किसी बाधा के जारी रख सकें।

97 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा, 24 हजार विद्यार्थी होंगे शामिल

बोर्ड के अनुसार इस वर्ष सुधार परीक्षा में करीब 24 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के लगभग 13 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 11 हजार परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के सुचारु रूप से संचालन के लिए पूरे प्रदेश में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर बोर्ड की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉