Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय बेसिक स्काउट एवं गाइड कोर्स का शुभारंभ, विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- स्काउट्स एवं गाइड्स जिला नैनीताल के तत्वावधान में गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में सात दिवसीय बेसिक स्काउट एवं गाइड कोर्स का विधिवत शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक हल्द्वानी एवं नगर क्षेत्र के विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट एवं गाइड परंपरा के अनुरूप किया गया।उपस्थित अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है, जो बच्चों और युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, सहयोग तथा राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करती है।

ADVERTISEMENTS Ad

सात दिवसीय बेसिक कोर्स के दौरान प्रतिभागी शिक्षकों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में स्काउटिंग का इतिहास, फ्लैग प्रोसिजर, नियम एवं प्रतिज्ञा, मानचित्र अध्ययन, गुड टर्न, स्काउटिंग के फंडामेंटल, विभिन्न प्रकार के झण्डे, कोर्स के उद्देश्य तथा गांठ बंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यूपीसीएल विजिलेंस और पुलिस टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 108 लोगों को पकड़ा, वैध कनेक्शन से ही बिजली उपयोग करने की अपील
Ad

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि स्काउट एवं गाइड आंदोलन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण, जिम्मेदारी की भावना, समाज सेवा तथा विपरीत परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता विकसित करना है। प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित कर विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। आगामी दिनों में विभिन्न व्यावहारिक गतिविधियों, प्रशिक्षण सत्रों एवं स्काउटिंग कौशलों के माध्यम से  विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में पहल, प्रत्येक रविवार शाम 6:00 बजे से 6:30 तक दूरदर्शन उत्तराखंड पर प्रसारित किए जाएंगे शैक्षिक व्याख्यान

सात दिवसीय यह बेसिक स्काउट एवं गाइड कोर्स शिक्षकों के लिए स्काउटिंग एवं गाइडिंग की मूल अवधारणाओं को समझने और विद्यालय स्तर पर इस आंदोलन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हल्द्वानी तारा सिंह, अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला नैनीताल नरेंद्र साह, जिला सचिव आर.एस. जीना, डीओसी स्काउट चंद्र लाल, डीटीसी स्काउट महेंद्र सैनी, डीओसी गाइड सीमा सेन, डीटीसी गाइड पुष्पा दरमवाल, एलओसी स्काउट कमलेश सती, एलओसी गाइड अनुराधा पाण्डे सहित सरिता सामंत, संतोष जोशी, भुवन सुंठा, उमेश तिवारी एवं सुशीला पाण्डे उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉