Medical
उत्तराखण्ड

डायल 112 का दुरुपयोग कर झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति पर पुलिस ने की कार्रवाई

Ad

हल्द्वानी में डायल 112 का दुरूपयोग कर झूठी सूचना देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मुखानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने 3 जनवरी को डायल 112 पर सूचना दी कि एक अज्ञात व्यक्ति गाड़ी से उन पर फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही एसएसपी श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जांच में यह खुलासा हुआ कि सूचना पूरी तरह से झूठी थी सौरभ बिष्ट, जो नशे की हालत में था, ने जानबूझकर यह झूठी सूचना दी थी। इसके बाद सौरभ बिष्ट, निवासी बच्ची नगर कटघरिया के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कानूनी कार्यवाही की गई। पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के झूठे आरोप लगाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए पुलिस से माफी भी मांगी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि झूठी सूचनाओं के माध्यम से पुलिस प्रशासन और संसाधनों का दुरुपयोग करना एक गंभीर अपराध है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी। नैनीताल पुलिस ने इस अवसर पर जन जागरूकता फैलाते हुए अपील की है कि नागरिकों को किसी भी परिस्थिति में झूठी सूचना नहीं देनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से न केवल पुलिस प्रशासन की क्षमता में कमी आती है, बल्कि इससे कानून व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें 👉  नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में भीमताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुर्गा सप्लाई की आड़ में की जा रही तस्करी का भंडाफोड़, 2.683 किलोग्राम अवैध चरस बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉