Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

आकाशीय बिजली गिरने से दो ग्रामीणों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-  हरिद्वार जिले में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला गांव में खेत में काम कर रहे दो ग्रामीणों की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, दोनों ग्रामीण शनिवार शाम रोज की तरह अपने खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और क्षेत्र में तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे पहले कि दोनों सुरक्षित स्थान पर पहुंच पाते, आकाशीय बिजली सीधे उन पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर
Ad

स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। प्रशासन की ओर से नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है तथा पीड़ित परिवारों को शासन की ओर से मिलने वाली वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉