Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर ने किया विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय के पास किया निरीक्षण, कैंटीन संचालक को कूड़े में आग लगाने पर की कार्रवाई, पांच हजार का लगाया जुर्माना

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  कुमांऊ कमिश्नर के द्वारा आज विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय कालू सिद्ध मंदिर के पास निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक राजू जोशी पुत्र पी.सी जोशी को कूड़े में आग लगाते हुए पाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के क्रम में संबंधित कैंटीन संचालक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसका नगद चालान मौके पर ही काटा गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और पर्यावरण से जुड़े नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉