Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विश्व हृदय दिवस पर विशेष: अनियमित खानपान और बिगड़ती दिनचर्या से बढ़ रहा दिल के रोगों का खतरा: डॉ प्रकाश पंत

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः- विश्व हृदय दिवस हर वर्ष 29 सितंबर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को हृदय रोगों के प्रति पूरी तरह से जागरूक करना भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

आज जगदम्बा हार्ट केयर एवं मैटरनिटी सेंटर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश पंत ने पत्रकार वार्ता कर हृदय रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनियमित खान पान और बिगड़ती दिनचर्या के चलते आजकल 30 से 40 वर्ष के युवक भी हृदय रोग का शिकार हो रहे हैं। जो कि एक चिंता का विषय है। डा. पंत ने बताया कि इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि “दिल है तो कल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के दिए निर्देश, कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी होगी तय
Ad

मानसिक तनाव एवं अनियमित खानपान:

डॉ प्रकाश पंत ने कहा कि मानसिक तनाव और अनियमित खानपान के चलते व्यक्ति उच्च रक्तचाप एवं शुगर जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाता है, जो कि आगे चलकर हृदय रोग का कारण बन जाता है। डॉ पंत ने बताया कि लगभग 40 प्रतिशत आबादी उच्च रक्तचाप, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा जैसी बीमारियों से पीड़ित है। इससे लोग हृदय रोग की चपेट में आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

हृदय रोग से बचाव कैसे करें:

● धूम्रपान और तंबाकू का सेवन से बचें।
● तली हुई चीजों का सेवन कम से कम करें।
● अत्यधिक शराब का सेवन न करें।
● फास्ट फूड जंक फूड के सेवन से बचें।
● सुबह उठकर योग प्राणायाम व्यायाम करें।
● ताजे फलों का सेवन करें।
● ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच करायें।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुपर चेकिंग के माध्यम से प्राप्त फॉर्म किए ऑनलाइन चेक, निर्वाचक नामावलियों का 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा अंतिम प्रकाशन

इस अवसर पर डॉ प्रकाश पंत और वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सोमा पंत ने सभी लोगों को स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस दौरान गिरीश सुयाल, यमुना प्रसाद जोशी, पूजा अधिकारी, ममता, अनीता, हेमा, रचना, खष्टी जोशी, सोनी, दुर्गा अधिकारी, भावना, सोनम, मनोज, नवीन आदि स्टाफ के लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉