Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मोदी के नेतृत्व में भारत ने रचा इतिहास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर घोड़ाखाल मंदिर में किया विशेष हवन व पूजन

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज घोड़ाखाल में आवास सलाहकार उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री सुश्री भावना मेहरा के नेतृत्व में आयोजित हवन-यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास की कामना की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वीं सदी के कुशल एवं दूरदर्शी प्रशासक हैं, जिनके नेतृत्व में भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि चार करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के मकान प्रदान किए गए हैं उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 50 करोड़ से अधिक लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया गया है। वहीं उज्ज्वला योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। देशभर में 90 से अधिक नए हवाई अड्डों का निर्माण 140 सेअधिक वंदे भारत ट्रेनों का संचालन तथा राष्ट्रीय राजमार्गों एवं एक्सप्रेसवे के विस्तार को भी उन्होंने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने किया वरिष्ठ आईएएस और आईएफएस के 11 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव
Ad

  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर तथा योग को वैश्विक पहचान दिलाने जैसे ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव रहा है और पिछले चार वर्षों में उन्होंने 18 बार राज्य का दौरा किया है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास कार्यों को नई गति मिली है। ऑल वेदर रोड परियोजना मंदिर माला मिशन राष्ट्रीय राजमार्गों का विस्तार एवं विभिन्न रोपवे परियोजनाओं ने राज्य को नई पहचान दिलाई है। साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास को भी गति मिली है उन्होंने दावा किया कि पिछले चार वर्षों में राज्य में 23 करोड़ से अधिक पर्यटकों का आगमन हुआ है जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय में लोगों की सुनी समस्याएं, सभी समस्याओं को समय से समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

इस अवसर पर प्रकाश आर्य, हेम आर्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, वर्षा आर्य, जुगल मठपाल, राहुल चौहान, लवेंद्र सिंह क्वीरा, मनोज भट्ट, शिवांशु जोशी, पवन भाकुनी, पुरन जोशी, प्रिंस खानायत, आशुतोष चंदोला, पंडित रमेश जोशी, पंडित नवीन चंद्र जोशी, वीरेंद्र मेहरा, उज्ज्वल चंद्रा, सचिन गुप्ता, नंदकिशोर पांडेय, मोहम्मद जावेद, वैभव आनंद, अर्पित साह, मनोज सुयाल, दीवान अधिकारी, आशीष कुमार, अंश सिंह, दीपा कनवाल, हेमा, देवीप्रिया शर्मा, सीमा सिंह, मनीषा सुयाल, मोहित टम्टा, मानस, मंजू तिवाड़ी, वैष्णवी कनवाल, रचना कौशिक, आनंदी देवी, बिंदु शर्मा, पंकज शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉