Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

गंगोलीहाट के एक युवक ने मुस्लिम महिला और उसके परिजनों पर लगाया धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप, युवक की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर की जांच शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- गंगोलीहाट क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के कथित दबाव और उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली निवासी एक महिला और उसके परिजनों पर प्रेम संबंध के बहाने धोखे से विवाह, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने, मारपीट और धमकाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने युवक की तहरीर  पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गंगोलीहाट थाना क्षेत्र के ग्राम बोकटा, पोस्ट चौनाला निवासी विवेक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात यास्मीन नाम की एक युवती से हुई थी। उसके अनुसार युवती स्वयं को सनातन धर्म और हिंदू परंपराओं में आस्था रखने वाली बताती थी तथा मंदिरों में भी उसके साथ जाती थी। इसी कारण उसने उस पर विश्वास किया और दोनों के बीच निकटता बढ़ी।

ADVERTISEMENTS Ad

विवेक का आरोप है कि बाद में उसे पता चला कि युवती मुस्लिम समुदाय से संबंध रखती है। यह जानकारी मिलने के बाद उसने विवाह से इनकार कर दिया था। युवक का कहना है कि इसके बाद युवती के परिजनों ने उसे भरोसा दिलाया कि विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार होगा और उस पर किसी प्रकार का धार्मिक दबाव नहीं डाला जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की 13 महिलाओं का तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए हुआ चयन, 8 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे पुरस्कृत
Ad

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बाद में परिस्थितियां बदल गईं और उसके नाम से कथित तौर पर निकाहनामा तैयार कर लिया गया। साथ ही उसकी पहचान बदलकर अन्य नामों से दस्तावेज तैयार करने का प्रयास किया गया। युवक का कहना है कि उसे दिल्ली में परिवार से दूर रखा गया और मानसिक, सामाजिक तथा आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

युवक ने आरोप लगाया है कि इस दौरान यास्मीन, उसके पिता साकिर अली, माता सज्जो बानो तथा अन्य लोगों ने उस पर इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं। तहरीर में धार्मिक भावनाएं आहत करने और उसके धार्मिक विश्वासों का उपहास उड़ाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

विवेक सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पुत्र का खतना उसकी जानकारी और सहमति के बिना कराया गया तथा बच्चे का नाम बदलकर दस्तावेज तैयार किए गए। उसने दावा किया कि 14 अप्रैल और 5 मई 2026 को उसके साथ मारपीट भी की गई।

युवक के अनुसार लगातार बढ़ते दबाव और उत्पीड़न के बीच वह 8 मई को अपने बच्चे के साथ वहां से निकलकर गंगोलीहाट पहुंचा। हालांकि उसके आरोप हैं कि इसके बाद भी धमकियों का सिलसिला जारी रहा। उसने आरोप लगाया कि फिरोज नाम का व्यक्ति उसके घर तक पहुंचा और धर्म परिवर्तन नहीं करने पर परिवार को जान से मारने तथा बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।
तहरीर में युवक न आशंका जताई है कि इस पूर मामले क पीछे संगठित रूप से धर्म परिवर्तन कराने वाले किसी नेटवर्क की भूमिका हो सकती है। उसने पुलिस से मामले से जुड़े सभी व्यक्तियों, संभावित सहयोगियों और वित्तीय स्रोतों की भी जांच कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे हल्द्वानी, स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने किया गर्म जोशी से स्वागत, कार्यकर्ताओं के वाहनों को रोकने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस बहुउद्देशीय भवन धरना देकर जताई नाराजगी

युवक ने स्वयं, अपने बच्चे और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की भी मांग उठाई है। उसका कहना है कि वर्तमान में वह और उसका परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

गंगोलीहाट थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कैलाश जोशी ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी साकिर अली, यास्मीन, सज्जो बानो, परवेज और फिरोज के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, कूट रचना, धमकी और धर्म परिवर्तन से संबंधित प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि साक्ष्यों और जांच के आधार पर की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉