Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

धारचूला के कनार गांव की 61 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अस्पताल पहुंचाना प्रशासन के लिए बना चुनौती, एसडीआरएफ ने रस्सी के सहारे नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- धारचूला क्षेत्र में भी बारिश ने भारी तबाही मचा रखी है। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के चलते धारचूला के कनार गांव का संपर्क तहसील मुख्यालय से टूट गया है। बरम-जौलजीबी को जोड़ने वाला पुल बह जाने से ग्रामीणों को नदी पार करना मुश्किल हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

इसी बीच कनार गांव की 61 वर्षीय बीमार महिला काली देवी को अस्पताल पहुंचाना ग्रामीणों और प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत रवाना हुई। अपर उपनिरीक्षक सतेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने करीब 7 किलोमीटर पैदल सफर कर गांव तक पहुंचे। इसके बाद करीब 50 मीटर लंबी रस्सी के सहारे रिवर क्रॉसिंग की व्यवस्था कर महिला को स्ट्रेचर पर सुरक्षित नदी पार कराकर बरम पहुंचाया गया, जहां से परिजन उन्हें पिथौरागढ़ अस्पताल ले गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉