Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

जंगल गए पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला, कल किया जाएगा दोनों शवों का पोस्टमार्टम

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। जौलीग्रांट में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। अपर जौलीग्रांट के वार्ड पांच में जंगल गए पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस, एसडीआरएफ ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवों को जंगल के किनारे मार्ग पर लाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों के शवों को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में ले गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश पंवार (70) और उनकी पत्नी सुशील पंवार (65) थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad

घटना सुबह की है, लेकिन जब दूसरी महिलाएं जंगल गई तब उन्होंने स्थानीय लोगों को बताया। फिर करीब तीन बजे लोग जंगल गए और शव बाहर निकाले गए। दोनों के शवों का कल पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉