Medical
राष्ट्रीय

शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हे ने बच्चे को अपना मानने से किया इनकार, दोनों परिवारों में हुआ गंभीर विवाद

Ad

प्रयागराज जिले के करछना तहसील से एक मामला सामने आया है, जहां शादी के दूसरे दिन ही एक नवविवाहित दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। इस अप्रत्याशित घटना ने दोनों परिवारों को हिला कर रख दिया। दूल्हे ने नवजात शिशु को अपना मानने से इनकार करते हुए दुल्हन को घर ले जाने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया है।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ था और अगले दिन दुल्हन की विदाई की रस्म अदा की गई , और उसी रात दुल्हन को अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हो गया, जिससे ससुराल वाले चिंतित हो गए। तत्काल प्रभाव से दुल्हन को करछना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

Ad

स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने जांच के बाद जो जानकारी दी, उस परिवार के सभी लोग स्तब्ध रह गए। डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन पूरे नौ महीने की गर्भवती है और प्रसव पीड़ा शुरू हो गई है। यह सुनकर दूल्हा और उसके परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्चे के जन्म की खबर मिलते ही दूल्हे ने तुरंत अपने ससुराल पक्ष को सूचित किया और उन्हें मौके पर बुलाया। दूल्हे ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि वह इस बच्चे का पिता नहीं है और न ही वह दुल्हन को स्वीकार करेगा और न ही बच्चे को। इस घटना ने दोनों परिवारों के बीच गहरे मतभेद और विवाद को जन्म दे दिया है, और आगे की स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉