Medical
उत्तराखण्ड

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हल्द्वानी ने किया मीटिंग का आयोजन, पीएसपी हॉस्पिटल में चिकित्सकों के साथ हुई हिंसक घटना की निंदा की

हल्द्वानी:- आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन  हल्द्वानी की ओर से मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें हाल ही में पीएसपीएस अस्पताल में चिकित्सकों के साथ हुई हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई और दिवंगत श्रीमती अर्शदीप कौर कंग के निधन पर शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), हल्द्वानी, पीएसपी अस्पताल में चिकित्सकों के साथ हुई हालिया हिंसक घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है और इस घटना पर गहरा दुख  व्यक्त करता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

आईएमए हल्द्वानी के सचिव डॉ दीपक अग्रवाल ने कहा कि दिवंगत श्रीमती अर्शदीप कौर कंग के निधन पर उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं है।
उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी चिकित्सक किसी मरीज को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता है, इस मामले की जांच चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशेवरों के खिलाफ इस तरह की हिंसा बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य है। ऐसी घटनाएं न केवल चिकित्सकों की गरिमा और सुरक्षा को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस 100 मीटर गहरे गधेरे में गिरी, आठ यात्रियों की मौत, कई घायल, बस में लगभग 35 यात्री थे सवार

आईएमए हल्द्वानी ने दोहराया है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशेवरों की सुरक्षा, सम्मान और संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन चिकित्सकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा का पुरजोर विरोध करता है।

इस अवसर पर आईएमए अध्यक्ष पंकज महेश, डा. जेएस खुराना, डॉ. अमरपाल सिंह, डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. अजय पांडे, डा. जेएस भंडारी, डॉ. दिनेश पंत. डॉ. राहुल सिंह. डॉ. तुषार शर्मा के अलावा अन्य कई चिकित्सक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉