Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्डा मुक्त करने के निर्देशों के चलते जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एजेंसियों को दिए आवश्यक निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त किये जाने के निर्देश दिए गए।  मुख्य सचिव व सचिव लोक निर्माण विभाग द्वारा गत दिवस आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जनपद की सड़क निर्माण एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में लगातार हो रही वर्षा के कारण जनपद की कई सड़कों में गड्ढे हो गये हैं और आवागमन की दृष्टि से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। शासन के निर्देश हैं कि वर्षा समाप्त होते ही युद्धस्तर पर अभियान चलाकर इन सड़कों को उनकी पूर्व स्थिति में बहाल किया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  आश्रम में किशोर का शोषण करने वाले दोषी को अदालत ने सुनाई 20 वर्ष कारावास की सजा, बीस हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया
Ad

जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एजेंसियों लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई के अधीक्षण अभियंताओं एवं अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए हैं कि जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त किये जाने हेतु तत्काल आगणन (Estimate) तैयार कर लिये जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस कार्य हेतु टेंडर की कार्यवाही एवं सामग्री (गिट्टी, डामर आदि) एकत्रित करने का कार्य 15 सितंबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। समस्त खण्ड इस कार्य हेतु टेंडरिंग, प्लांट, मशीनरी, मैनपावर की व्यवस्था, बजटीय प्रावधान वर्तमान बारिश के दौरान ही कर लें। उन्होंने कहा कि वर्षा समाप्त होते ही 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाए और 15 अक्टूबर तक जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सात दिवसीय बेसिक स्काउट एवं गाइड कोर्स का शुभारंभ, विभिन्न निजी विद्यालयों के शिक्षकों ने किया प्रतिभाग

जिलाधिकारी ने इन विभागों को निर्देश दिए हैं कि यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर उच्च स्तरीय गुणवत्ता के साथ किया जाना है। सड़कें आवागमन की दृष्टि से तकनीकी रूप से बिल्कुल दुरुस्त होनी चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मा.मुख्यमंत्री की स्पष्ट कहा है कि 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें सुचारू हों, इसलिए सभी अभियंता अपने-अपने डिवीजन में अभी से इसकी पूरी तैयारी कर लें ताकि मौसम अनुकूल होते ही कार्य शुरू किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉