Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, बीच-बचाव करने पहुंची दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की

रानीखेत:-  रानीखेत क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। द्वाराहाट ब्लॉक के सुदूरवर्ती ऐना गांव में एक 19 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

युवक मेरठ में पढ़ाई करता था और सेना भर्ती की तैयारी के लिए अपनी बुआ के घर आया हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

हमलावर से बीच-बचाव करने पहुंचीं दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला कर दिया, जिनमें एक का गला रेत दिया गया जबकि दूसरी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ऐना गांव निवासी जानकी देवी अपने घर में भोजन तैयार कर रही थीं। उनके साथ उनकी चचिया सास सावित्री देवी (सबुली देवी) भी मौजूद थीं। इसी दौरान जानकी देवी के भाई चंदन सिंह का 19 वर्षीय पुत्र सागर सिंह भी मौजूद था जो कि पिछले करीब दस दिनों से अपनी बुआ के घर में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले कपड़े पहने एक युवक अचानक घर में घुसा और सागर सिंह पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सागर को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

युवक की चीख-पुकार सुनकर जानकी देवी और उनकी चचिया सास उसे बचाने दौड़ीं, लेकिन हमलावर ने उन पर
पर भी हमला कर दिया। जानकी देवी के सिर पर धारदार हथियार से गंभीर वार किया गया, जबकि सावित्री देवी का गला गहरे तक काट दिया गया। दोनों महिलाओं को गंभीर हालत में तत्काल गोविंद सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय ले जाया गया, जहां जानकी देवी के सिर पर छह टांके लगाए गए हैं, जबकि सावित्री देवी का गहन चिकित्सा कक्ष में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने नन्हे-मुन्ने बच्चों के संग मनाया बाल दिवस, बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा करने के बजाय गंभीर रूप से घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाना अधिक जरूरी समझा।घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह और क्षेत्राधिकारी भावना कैथोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट और अन्य सभी संभावित पहलुओं को दायरे में रखकर जांच कर रही है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह और आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉