Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

देहरादून में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगा भव्य समारोह, खिलाड़ियों को मिलेगी 22 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देहरादून का परेड ग्राउंड रंग-बिरंगे आयोजन का केंद्र बनेगा। प्रदेश के 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं और अन्य राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को इस मौके पर कुल 22 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी।
खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि समारोह में पांडवाज बैंड की प्रस्तुति के साथ योगासन और मलखंब जैसी पारंपरिक खेल विधाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा। 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को 11.69 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा 432 राष्ट्रीय और 27 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

समारोह में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष के 3,900 चयनित खिलाड़ियों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष के 2,199 चयनित खिलाड़ियों को 3.97 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के माध्यम से वितरित की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

इन दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को मई, जून और जुलाई की राशि एक साथ प्रदान की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि यह समारोह प्रदेश के खिलाड़ियों के हौसले और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का अहम अवसर है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉