Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जनपद में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों आदि के कार्यक्रमों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने सभी अधिशासी अभियंताओं, जिला स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि जनपद में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण के कार्यक्रमों में संबंधित अधिकारियों एवं उनकी टीम की अनुपस्थिति के कारण आम जनता द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण नहीं हो पाता है। इससे न केवल जनसामान्य को परेशानी का सामना करना पड़ता है, बल्कि मुख्यमंत्री एवं मंत्रीगण ने भी इस स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया जाता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

उन्होंने निर्देशित किया है कि भविष्य में जनपद में आयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों आदि के कार्यक्रमों में संबंधित अधिकारी स्वयं तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रमों के दौरान आम जनता द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने संभाला कार्यभार, कहा बुनियादी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान
Ad

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी कार्यक्रम में अनुपस्थिति अथवा मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए संबंधित अधिकारी स्वयं उत्तरदायी होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉