Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सभी जिलाधिकारियों दिए निर्देश: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए चलाएं चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- दीपावली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कुमाऊँ मण्डल के सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर छापेमारी एवं चेकिंग अभियान चलाया जाए।

उन्होंने कहा कि बाजारों में मिलावटखोरी रोकना, जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर अंकुश लगाना है। कुमाऊं कमिश्नर ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी उपजिलाधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर नियमित रूप से क्षेत्रों में गहनता से चैकिंग अभियान चलाया जाय। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण के दौरान टीम खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, उचित रखरखाव, प्रतिष्ठानों में हाइजीन और सफाई व्यवस्था, तथा खाद्य खरीद संबंधी अभिलेखों का भी बारीकी से जांच करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉